रायपुर

टैंकर से टक्कर के बाद बस स्टापेज शेड में घुसी, कोई हताहत नहीं
03-Sep-2026 7:05 PM
टैंकर से टक्कर के बाद बस स्टापेज शेड में घुसी, कोई हताहत नहीं

रायपुर, 3 सितंबर। भाठागांव बस स्टैंड जा रही जीवन ट्रैवल की बस रायपुर के रिंग रोड पर  बेकाबू होकर बस स्टॉप में जा घुसी। इसमें बस में  सवार 7 यात्री बाल बाल बचे। डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे टैंकर की टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में घुस गई। हादसे  में  सवार 7 लोगो में से किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जीवन ट्रेवल्स की बस  सीजी 04 इ 3376 टाटीबंध से भाठागांव की ओर जा रही थी।  ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी टैंकर की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे बने बस स्टॉप से जा टकराई।

 


अन्य पोस्ट