रायपुर

रैली-जुलुस के लिए 7 दिन पहले जोन कमिश्नर से अनुमति लेनी होगी
02-Sep-2026 6:18 PM
रैली-जुलुस के लिए 7 दिन पहले जोन कमिश्नर से अनुमति लेनी होगी

आयोजन से पहले कई शर्तों का पालन भी करना होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितंबर। राजधानी में सार्वजनिक खेल आयोजन, पंडाल, अस्थायी संरचना ,रैली, जुलुस की अनुमति निगम के  जोन आयुक्तों से लेनी होगी। आयोजक संबंधित जोन कमिश्नर कार्यालय में कार्यालयीन दिवस पर कार्यालयीन समय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते है।  इसके लिए आयोजन के 7 दिवस पूर्व आवेदन निर्धारित प्रारूप में किया जाना अनिवार्य है।   इसके साथ ही निर्धारित आवेदन प्रारूप के साथ 4 विभागो कमश: अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व विभाग, पुलिस , जिला सेनानी होमगार्ड अग्निशमन, कार्यपालन अभियंता अथवा सहायक अभियंता विद्युत कंपनी का अनापत्ति प्रमाण पत्र साथ में संलग्न करना आवश्यक है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदान, सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ चौराहे या सार्वजनिक खुले स्थान आदि पर धरना, पंडालों, अस्थायी संरचनाओं, रैली, जुलूस की अनुमति के लिए  1000 रू.  शुल्क  निर्धारित किया  गया है।


अन्य पोस्ट