रायपुर

गल्र्स कालेज में नवप्रवेशी छात्राओं का दीक्षारम्भ
02-Sep-2026 6:14 PM
गल्र्स कालेज में नवप्रवेशी छात्राओं का दीक्षारम्भ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितंबर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में मंगलवार को नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.  जया तिवारी ने छात्राओं को 66 वर्ष पुराने कालेज  की विभिन्न उपलब्धियों को साझा कर  छात्राओं को  विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया द्य  महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छात्राओं को महाविद्यालय के प्रत्येक गतिविधियों में हिस्सा लेने के  साथ ही इलेक्ट्रोॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के स्वशासी प्रकोष्ठ की कोर्डिनेटर डॉ. ऋचा टिकरिहा ने महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम  एवं  सेमेस्टर परीक्षा संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत छात्रों को मल्टी एंट्री और एग्जिट की सुविधा दी जाएगी। सेमेस्टर क्रेडिट आधारित होगा जिसमें उन्हें प्रतिवर्ष 40 क्रेडिट दिया जाएगा। चौथे  वर्ष में  छात्राएं रिसर्च कोर्स में सम्मिलित हो सकती हैं।  स्वागत उद्बोधन छात्र संघ प्रभारी डॉ. वैभव आचार्य ने किया द्य डॉ. गौतमी भतपहरी ने विभागाध्यक्षों एवं सदस्यों  परिचित  कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न सुविधाओं का पीपीटी प्रस्तुतीकरण किया गया द्य इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. शीला श्रीधर, डॉ. शिप्रा बनर्जी, डॉ. ऋचा टिकरिहा प्रीति कंसारा, डॉ. अनिता दीक्षित,डॉ. रागिनी पांडे, मंजू कोचे , प्रीतिबाला जायसवाल, कविता ठाकुर डॉ. प्रमिला नागवंशी एवं अन्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा एवं आभार डॉ. रितु मारवाह ने किया। इस अवसर पर नृत्य विभाग की प्राध्यापक डॉ. स्वप्निल कर्महे के निर्देशन में  छात्राओं ने देवी स्तुति के साथ देशभक्ति नृत्य, नम्रता गुप्ता और छात्राओं ने संगीतात्मक प्रस्तुति दी ।


अन्य पोस्ट