रायपुर
कार ट्रक भिड़े, एक की मौत, 3 घायल
01-Sep-2026 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। राजधानी से बलौदा बाजार जाने वाले राजकीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक सडक़ दुघर्टना हो गई। इसमें ट्रक और कार में भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में हुआ है । इस हादसे में क्रेटा कार सवार शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे