रायपुर

उधारी का सामान नहीं देने, नाली सफाई पर पड़ोसियों के बीच विवाद
01-Sep-2026 6:26 PM
उधारी का सामान नहीं देने, नाली सफाई पर पड़ोसियों के बीच विवाद

गंडासा-चाकू दिखा धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 सितंबर। टिकरापारा और गुढिय़ारी इलाके में बीते दिनों मारपीट की तीन घटनाएं सामने आई है। इनमें उधारी सामान नहीं देन ,घर के सामने नाली साफ करने और मामूली बात पर पड़ोसी ने भाई-बहन के साथ मारपीट कर दी। गंडासा नेकर जबरन घर में घुस कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

टिकरापारा निवासी जय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को मोहल्ले के बिट्टू और सूरज ने उधारी सामान नहीं देने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। इसी विवाद को लेकर 30 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे बिट्टू और अमर उसके पिता के साथ देवपुरी स्थित जय श्री महाकाल टी स्टॉल पहुंचे। दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने जय कुमार और उसके पिता से गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान बिट्टू ने अपने पास रखी कैंची निकालकर धमकी दी।

एक अन्य मामले में संतोषी नगर के टाटा गली इलाके में नाली साफ करने की बात को लेकर विवाद के बाद युवक गंडासा लेकर पड़ोसी के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दे दी। पीडि़त मोहम्मद अखलाक ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को सुबह 11.30 बजे वह अपने काम में जाने के लिए घर से निकल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मुजफ्फर खान ने उसे बुलाकर नाली साफ नहीं करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कॉलर पकडक़र धक्का-मुक्की की।

बीच-बचाव करने पहुंचे अखलाक के भाई मोहम्मद ईरशाद कुरैशी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। कुछ देर बाद मुजफ्फर खान अपने घर से लोहे का गंडासा लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर के दरवाजे पर गंडासे से वार करने लगा। धक्का-मुक्की में अखलाक को  चोट आई।

गुढि़य़ारी के सतनामी पारा स्थित मिनीमाता चौक में मामूली बातचीत को लेकर विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट हो गया।  गाली- गलौज के बाद आरोपी युवक ने फोन कर अन्य साथियों को बुलाया  ईंट-पत्थर व कड़े से मारपीट की।

इसकी शिकायत श्रवण ने पुलिस को दी। शिवा साहू ने उसे गाली गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फोन कर साहिल साहू, राहुल वैष्णव सहित अन्य साथियों को बुला लिया ।

एक राय होकर हाथ में पहने कड़े और ईंट-पत्थर से श्रवण के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन पायल सारंग से भी धक्का-मुक्की की गई।


अन्य पोस्ट