रायपुर
सितंबर में 8 दिन बैंक बंद रहेंगे
30-Aug-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। मंगलवार से शुरू हो रहे सितंबर के महीने में जहां देश के कई राज्यों में बैंक 14 दिनों तक बंद रह सकते हैं वहीं छत्तीसगढ़ में केवल 8 दिन बंद रहेंगे। इनमें दो त्यौहारी और छह दिन शनिवार रविवार के होंगे।हालांकि छुट्टी के दिन भी आनलाइन मोबाइल बैंकिंग यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सुविधाएं आम तौर पर जारी रहती हैं। सितंबर में इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। 4 सितंबर, शुक्रवार- जन्माष्टमी। 14 सितंबर गणेश चतुर्थी 6 सितंबर, रविवार — देशभर में साप्ताहिक अवकाश। 12 सितंबर, शनिवार — महीने का दूसरा शनिवार, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 13 सितंबर, रविवार — 20 सितंबर, रविवार — 26 सितंबर, शनिवार — महीने का चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 27 सितंबर, रविवार।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे