रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। पुरानी बस्ती इलाके में राखी की रात पुरानी रंजिश पर चाकू से हमला करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मुकुल ध्रुव 28 अगस्त की रात्रि करीब 11.00 बजे डबरी पारा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के कारण सौरभ नायक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करना स्वीकार किया गया।
सौरव नायक और बीच बचाव करने आई महिला देवकी सोनी को चोट आई है। अस्पताल में भर्ती सौरव की स्थिति सामान्य है।
पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 109(1), 296, 191(1), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों को न्न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी— करण सुरेश यादव, 26 वर्ष, आदर्श नगर कुशालपुर । भीष्म भोजराज साहू उर्फ ऋषभ साहू 19 वर्ष, संतोषी चौक कुशालपुर। मुकुल सुमन ध्रुव, 23 संतोषी चौक कुशालपुर। महेश सुरेश ध्रुव उर्फ माइकल, 23 अमरपुरी काली मंदिर के पास, थाना पुरानी बस्ती। इस मामले का एक अन्य आरोपी विकास यादव उपचाररत है।
इससे पहले दूसरे पक्ष में आरोपी सौरभ नायक ने पुराने विवाद के चलते 26 अगस्त को करीब 11.00 डबरी पारा में मुकुल ध्रुव और इसके साथियों को गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला किया था। सोरव और उसके साथी विकास को पेट में और कारण यादव को हाथ में चोट आई है।
मामले का आरोपी सौरभ नायक वर्तमान में उपचार पर है स्थिति सामान्य है,। जब घटना हो रही थी तो समीप ही पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी जिसने घटना के दौरान ही मौके पर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।