रायपुर

संतोषी नगर ब्रिज के पास पिता-पुत्र पर चाकू से हमला
29-Aug-2026 6:44 PM
संतोषी नगर ब्रिज के पास पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अगस्त। राजधानी  फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है।संतोषी नगर ब्रिज के पास पिता पुत्र अपने घर की ओर जा रहे थे । तभी तीन से चार नशेडिय़ों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इसमें बेटे के दाहिने हाथ और छाती के दाहिने ओर गहरा घाव आया है। बहते खून के साथ पुत्र दौड़ते भागते पास के उर्मिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है।और  स्थिति सामान्य है। घटना के बाद  परिजन  टिकरापारा  थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट