रायपुर

मसीही समाज का प्रदर्शन
29-Aug-2026 6:43 PM
मसीही समाज का प्रदर्शन

रायपुर, 29 अगस्त। संयुक्त मसीही समाज ने शनिवार दोपहर तेलीबांधा जलाशय के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद कमिश्नर आफिस तक मार्च कर रिहाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुईं। उनका कहना है कि बजरंग दल के दबाव में खमतराई पुलिस ने समाज की तीन महिला पास्टर अंजीर्ली सूरीन, वंदना मसीह और ज्योति मसीह पर  झूठा अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट