रायपुर
पत्रिका वस्ती का विमोचन भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। पिछले 50 वर्षों से भी ज़्यादा समय से चली आ रही परंपरा के तहत गुजराती ब्रह्म समाज ने श्रावणी के अवसर पर चार बटुकों का उपनयन संस्कार किया। इनमे एक बटुक धमतरी , एक कोरबा एवं दो रायपुर से थे. पूरे विधि विधान से आचार्य महेंद्र व्यास द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार कराया। समाज की तरफ़ से तथा समाज के वरिष्ठ सदस्य रामानुज पुरोहित एवं मनसुख भाई पंड्या के द्वारा सभी बटुकों को उपहार दिया गया। इस अवसर पर ब्रह्म समाज के द्वारा एक वस्ती पत्रक का विमोचन भी किया गया. समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने कहा की वस्ती पत्रक एक किताब नहीं है , बल्कि समाज का आइना है, जिसमें समाज के सभी छोटे बड़े सदस्यों की जानकारी दी गई है, जिससे विवाह योग्य पात्रों को एक दूसरे के परिवार की जानकारी उपलब्ध हो जाती है, और भविष्य सुनहरा हो , इसकी सुनिश्चितता बढ़ जाती है! कार्यक्रम में समाज के संरक्षक राकेश दवे , ललित जोशी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन हितेश व्यास ने किया।