रायपुर

30 दिवसीय अखंड मानस पाठ का भव्य समापन
29-Aug-2026 6:34 PM
30 दिवसीय अखंड मानस पाठ का भव्य समापन

रायपुर, 29 अगस्त। बुढ़ापारा स्थित सप्रे शाला परिसर के श्री हनुमान मंदिर में 30 दिवसीय भव्य अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति  शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर हुई। समापन दिवस पर 24 घंटे का विशेष एवं भव्य रामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया, जिसमें चौपाइयों, दोहों, छंदों एवं सोरठों का पाठ किया गया। इसके साथ ही राम रामाय नम: महामंत्र का 24 घंटे तक अनवरत जाप और अखंड संकीर्तन किया गया।

रक्षाबंधन के दिन पूर्ण रामायण के दोहे से हवन हुआ,जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। पंडित दिलीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान विगत 25 वर्षों से अनवरत चला आ रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज इनचुरकर ने बताया कि इसकी शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुई थी।  समापन पर समिति के सदस्य अनिल पवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने  धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट