रायपुर

शहीद परिवारों के घर पहुंच कमिश्नरेट पुलिस ने मनाया रक्षा बंधन
28-Aug-2026 7:31 PM
शहीद परिवारों के घर पहुंच कमिश्नरेट पुलिस ने मनाया रक्षा बंधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अगस्त। नक्सल हमलों में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति सम्मान मजबूत करने  रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर विशेष पहल की गई।

पुलिस कमिश्नर  डॉ. संजीव शुक्ला  एवं डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में  अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर शहर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के घर पहुंचे और उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने  शहीदों  के योगदान और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। रक्षा बंधन के अवसर पर शहीद परिवार की बहनों एवं महिला ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।  उन्हें  शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का उपहार भेंट किया ।


अन्य पोस्ट