रायपुर

11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
28-Aug-2026 7:31 PM
11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अगस्त। मौसम विभाग से आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बलरामपुर के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं 48 घंटों में कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग धमतरी गरियाबंद, बलौदाबाजार, सारंगढ़ बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, और बलरामपुर में भारी बारिश होगी।

आज छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी  में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


अन्य पोस्ट