रायपुर
सडक़ो पर खुले में छोड़े, मवेशियों का धरपकड़ अभियान जारी
28-Aug-2026 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। निगम की काउकेचर टीम का शहर के सडक़ों से आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान प्रतिदिन जारी है। आज आवारा मवेशियों की सडक़ों से धरपकड़ के अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनो में भिन्न क्षेत्रों पेंशनबाड़ा, संतोषी नगर चौक से बस टर्मिनल भाठागांव, दुर्गा चौक, मठपारा रोड, तरुण बाजार, सहित अन्य क्षेत्रों में सडक़ो से आवारा मवेशियों को पकड गौठान में छोड़ा । निगम ने पशु पालकों मालिको से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सडक़ों पर खुले में ना छोडें। अन्यथा की स्थिति में मवेशी मालिकों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जुर्माना किया जाएगा। जिसके लिए मालिक स्वत: जिम्मेदार रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे