रायपुर
फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर को
27-Aug-2026 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अगस्त। दो साल से लंबित वन रक्षक (फारेस्ट गार्ड) भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि यह परीक्षा 13 दिसंबर को ली जाएगी। इसे कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा। इसमें करीब 16700 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
1484 वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) पदों के लिए प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है।जो काफी विवादास्पद रही है।इसे कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी। लिखित परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो शारीरिक परीक्षा में सफल हुए हैं।लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए पैदल चालन परीक्षा होगी। पुरुष वर्ग को 4 घंटे में 25 किमी और महिला वर्ग को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे