रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पखवाड़े भर से बारिश का दौर जारी रहा । इस दौरान अच्छी बारिश भी हुई है। इस बीच रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर के जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 48 के लिए दिया गया है। इसके चलते शुक्रवार को भी कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे की बात करे तो मौसम विभाग ने कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भी बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।इसका असर रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी—में भी देखी जा सकती है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना बताई गई है।