रायपुर
कल 2100 माताओं-बहनों की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ को अर्पित होगा रक्षा-सूत्र
27-Aug-2026 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गायत्री नगर स्थित मंदिर में शुक्रवार सुबह 11 बजे से 2100 बहनों की उपस्थिति में भगवान श्री जगन्नाथ को पवित्र रक्षा-सूत्र अर्पित करने का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और मातृशक्ति के सम्मान का सुंदर संगम होगा। 2100 माताओं-बहनों की सामूहिक सहभागिता आयोजन को विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक स्वरूप प्रदान करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे