रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। पार्षद कार्यालय में गाली गलौच एवं तोडफ़ोड़ करने वाली आरोपी गीता बाई को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं धारा 296, 324(3) के तहत भी कार्रवाई की गई । बुधवार को पार्षद मनीष बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था । 25 अगस्त 2026 को शाम करीबन 4 बजे पार्षद कार्यालय झण्डा चौक पंडरी रायपुर के बाहर खड़ा था ।उसी समय गीता बाई गीता बाई 52 बाबा किराना स्टोर्स के पीछे, राजातालाब सिविल लाईन आई और इसके भाई कैलाश बेहरा को गाली देकर पार्षद कार्यालय में पत्थरबाजी की। इससे कार्यालय के दरवाजा में लगा कांच टूट गया। इस गीता बाई को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। गीता बाई को शराब कोचिया बता कर पार्षद ने थाने में शिकायत की थी। वह चाय पान ठेला चलाती है और इसकी आड़ में शराब की पौव्वा अद्धी की बोतलें बेचती है।आरोपी को कुछ दिन पूर्व थाना देवेन्द्र नगर में गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। महिला के आदत में सुधार न होने पर उसके विरुद्ध डीसीपी मध्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष धारा 129 बीएमएसएस के तहत इस्तगासा पेश किया गया है।