रायपुर
अर्से बाद जागा निगम
27-Aug-2026 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। एक लंबे अर्से बाद नगर निगम ने एक बार फिर से मवेशी धरपकड़ अभियान शुरू किया है।गुरुवार को कचना सत्यम नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मार्बल मार्केट सर्विस रोड ,तेलीबांधा मुख्य मार्ग से आवारा मवेशियों की धरपकड की गई। निगम ने सभी मवेशी मालिको से कहा है कि वे अपने मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सडक़ों पर खुले में ना छोडें। अन्यथा की स्थिति में मवेशी मालिकों पर जुर्माना किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे