रायपुर
इन 7 दिनों में मांस मटन बेचने पर रोक, होगी कार्रवाई
27-Aug-2026 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अगस्त। निगम ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर को पूरे शहर में मांस मटन बेचने पर रोक लगाया है।निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में इ दुकानों , होटलों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए संबंधित व्यक्ति, संस्था के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे