रायपुर

विभागीय परीक्षा लेने पर विचार जारी - यादव
26-Aug-2026 6:46 PM
 विभागीय परीक्षा लेने पर विचार जारी - यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर  शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने पर विचार कर रहे हैं।  यादव ने कहा कि कोई भी शिक्षक हमारे(सरकार) से बाहर का नहीं है। सरकार उनकी चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार का नहीं है सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का फैसला है। अभी हम लोगों ने फैसला किया है। मध्यप्रदेश जैसे विभागीय परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश जैसे लागू कर देते हैं, उसी तर्ज पर हम भी करने का विचार कर रहे हैं। शिक्षक संघर्ष मोर्चा का दावा है कि ञ्जश्वञ्ज की अनिवार्यता के चलते प्रदेश के करीब 80 हजार शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। इसी के विरोध में प्रदेशभर में शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। मोर्चा ने सरकार के सामने पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, पुरानी सेवा गणना कर पेंशन हित लाभ देना, केंद्रीय वेतनमान प्रदाय कर वेतन विसंगति दूर करना, डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड कराने और भर्ती-पदोन्नति नियम 2026 को निरस्त करने की मांग शामिल है।


अन्य पोस्ट