रायपुर

15 वर्ष पहले किया था गबन, मृतक चिरमिरी रेंजर के विरुद्ध 1000 पृष्ठों का चालान पेश
26-Aug-2026 6:29 PM
15 वर्ष पहले किया था गबन, मृतक चिरमिरी रेंजर के विरुद्ध 1000 पृष्ठों का चालान पेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अगस्त। शिकायतकर्ता संतोष कुमार मलिक, वन परिक्षेत्र लिपिक, बैकुंठपुर कोरिया ब्यूरो में शिकायत की थी। इसके मुताबिक वन मंडल कोरिया अंतर्गत वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर में पदस्थ वन परिक्षेत्राधिकारियों द्वारा  जनवरी 2001 से दिसंबर 2007 तक की स्थिति में वन मंडल कार्यालय में प्रस्तुत लेखों के प्रमाणकों में कराये गये विभागीय कार्यों में अधिकांशत: श्रमिकों के फर्जी अंगूठा निशान एवं हस्ताक्षर किये गये हैं।

जांच में तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी चिरमिरी एस.सी.सोनी, तत्कालीन वनपाल रामबहादुर सिंह ( वर्तमान मृत्यु )ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करते हुये संबंधित कर्मचारियों के साथ षडयंत्रपूर्वक मस्टर रोल एवं भुगतान प्रमाणकों में श्रमिकों के नाम से फर्जी अंगूठा निशान एवं हस्ताक्षर अंकित कराये, इसके आधार पर कूटरचित भुगतान प्रमाणक तैयार कर शासकीय राशि का अनाधिकृत आहरण एवं गबन किया जाना पाये जाने से ब्यूरो में  03.07.2010 को अपराध क्रमांक 25/2010, धारा 120 बी, 420, 409, 467, 468 एवं 471 भारतीय दंड संहिता तथा धारा 13 (1)(सी) सहपठित धारा 13(2) भ्र0नि0अधि 1988 पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की विवेचना में संकलित तथ्य एवं साक्ष्य के आधार पर फर्जी मस्टर रोल तैयार करना  प्रमाणित पाए जाने से एस.सी.सोनी के विरूद्ध धारा 120बी, 420, 409, 467, 468, 471 भा.द.वि. एवं 13(1)सी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत माननीय विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), बैकुण्ठपुर में अभियोग-पत्र (चालान) पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट