रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। टिकरापारा इलाके में एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जबरन फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संजय नगर, बकरा मार्केट निवासी आयशा ने बताया कि वह झाड़ू-पोछा का काम करती है। उसकी शादी साल 2020 में अहमद कुरैशी के साथ हुई थी। इस बीच उसका एक बेट भी है। शादी के दो साल बाद पति अन्य महिला नूरजहां उर्फ नूरी के साथ ताज नगर, संतोषी नगर में रहता है। उसका पति कभी-कभी घर आता है और छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट कर करता है। 21 अगस्त की रात 10.45 बजे पति अहमद कुरैशी ने आयशा को नूरजहां के घर ताज नगर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद आयशा ने पति से रोज-रोज के विवाद को खत्म कर घर चलने के लिए कहा। इस पर अहमद कुरैशी और नूरजहां ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बाल पकडक़र हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद दोनों ने जान से मारने की नीयत से जबरन उसके मुंह में फिनाइल डाल दिया। बाद में पति उसे संजय नगर स्थित उसके घर लेकर आया और कमरे में बंद कर दिया। महिला ने टिकरापारा थाने पहुंचकर पति अहमद कुरैशी तथा नूरजहां उर्फ नूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।