रायपुर

जन्माष्ट्रमी और अनंत चतुर्दशी में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध
25-Aug-2026 5:50 PM
जन्माष्ट्रमी और अनंत चतुर्दशी में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध

रायपुर, 25 अगस्त। नगर पालिक निगम के पूरे क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, पर्युषण पर्व, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी सहित निर्धारित पर्व दिवसों पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। राज्य शासन के आदेश के परिपालन में यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 7 सितंबर को पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस, 14 को गणेश चतुर्थी, 15 को पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस, 22को डोल ग्यारस, 25  को अनंत चतुर्दशी तथा 26 सितंबर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में भी प्रतिबंध लागू रहेगा। निर्धारित पर्व दिवसों पर किसी होटल या अन्य प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर मौके पर ही सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट