रायपुर
इंटक कांग्रेस ने मनाया भूपेश बघेल का जन्मदिन
24-Aug-2026 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 24 अगस्त। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गजमाला व पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा, भूपेश बघेल छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री और कका के रूप में चर्चित हैं। अपनी सरलता और सादगी के कारण वे लोगों के दिलों में स्थान रखते हैं, यही कारण है कि उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने विशाल जन समुदाय उमड़ पड़ी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे