रायपुर
टाउनहाल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक
23-Aug-2026 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। टाउन हाल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने संबोधित किया। इस अवसर मंच पर छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी भोपाल, राष्ट्रीय महामंत्री आर के श्रीवास्तव, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रभारी विपन डोगरा हिमाचल प्रदेश, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री शंखध्वनि बनाफर, राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ए के चेलक, बी एम एस के जिलामंत्री परमेश्वर कनौजे आदि मंच पर उपस्थित रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे