रायपुर

यूपीआई एक्टिवेशन का झांसा, शिक्षक से 90 हजार की ठगी
22-Aug-2026 7:29 PM
यूपीआई एक्टिवेशन का झांसा, शिक्षक से 90 हजार की ठगी

ऐप डाउनलोड कराकर उड़ाए रुपए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अगस्त। मुजगहन पुलिस ने शंकराचार्य कॉलेज में अध्यापक के साथ हुए 90 हजार की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का मामला दर्ज किया है।

अभिनेष कुमार साहू इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात   नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर का बताकर यूपीआई डेबिट एक्टिवेशन करने दस्तावेजों मांग की। इसके बाद आरोपी ने उसे एमपॉकेट सपोर्ट नाम से ऐप/लिंक भेजा। अभिनेष ने दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद उसके बैंक खाता से 90,000 रुपए निकाल लिए गए।

जानकारी होने पर अभिनेष ने इसकी शिकायत तत्काल पुलिस को दी। शिकायत परप पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस  संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खाते के लेन-देन और इस्तेमाल किए गए ऐप/लिंक की जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


अन्य पोस्ट