रायपुर

महिला डॉक्टर, बीकॉम सुट्टा कैफे में दो पक्षों में विवाद, हाथ- मुक्कों से हमला
21-Aug-2026 7:20 PM
महिला डॉक्टर, बीकॉम सुट्टा कैफे में दो पक्षों में विवाद, हाथ- मुक्कों से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। शहर में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इसमें गुढिय़ारी इलाके में एक महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज व मारपीट हो गई। वहीं पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चाय दुकान पर युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं हुई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115-2, 296, 3(5) का अपराध दर्ज किया है।

गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक महिला डॉक्टर दीपमाला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी मां के घर गुढिय़ारी गई थी। 20 अगस्त को दोपहर 12. 30 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली जो चाय-कॉफी दुकान से खाने-पीने का कचरा उनके घर की ओर आने को लेकर उसने दुकान संचालिका रश्मी नावीक और उसकी बेटी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की गई और बाल पकडक़र घसीटा गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

दूसरी घटना पुरानी बस्ती के प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-03 स्थित बीकॉम सुट्टा चाय दुकान की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त की रात 9.30 बजे यश मेश्राम अपने दोस्तों के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गोविन्द साहू वहां अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

यश मेश्राम ने गाली देने से मना किया तो गोविन्द साहू और उसके साथियों ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। इस बीच गोविन्द साहू ने किसीचीज से यश के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में यश के सिर पर चोट आई। घायल यश को उसके दोस्तों ने वैदेही अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों ने जाकर उसका उपचार कराया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट