रायपुर

48 घंटों के लिए प्रदेश में फिर यलो अलर्ट, कई जिलों में आज शाम बारिश
21-Aug-2026 7:19 PM
48 घंटों के लिए प्रदेश में फिर यलो अलर्ट, कई जिलों में आज शाम बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले तीन चार दिनों तक सूरज की तपिश महसूस नहीं हो रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बलरामपुर और सूरजपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं

अगले 48 घंटे में बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरिया,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी है।

मौसमी बीमारियों का खतरा

लगातार की बारिश से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम में लोगों में सर्दी,जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त जैसे लक्षण देखने को मिल रहे है। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का खतरा भी बढ़ा है।

बाजार पर असर

लगातार हो रही बारिश से लोकल सब्जी बाजार में सब्जियों के दाम पर भी असर पड़ा है। जहां एक ओर मौसम की मार से खेतों में लगे सब्जियां सडऩे का कागर पर है। जिसके कारण उत्पादन कम हो गया है। बाजार में आवक कम होने से महंगे हो गए है। वहीं लोकल मार्केट में कुछ के दाम कम है। बारिश वि वजह से खरीदारी कम होने से आवक सब्जियां खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।


अन्य पोस्ट