रायपुर

रायपुर में भी इंदौर जैसा कांड हो सकता है...
21-Aug-2026 7:16 PM
रायपुर में भी इंदौर जैसा कांड हो सकता है...

सैप्टिक टंकी का पानी नल के चेम्बर में भर रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। दलदल सिवनी टेकारी रोड स्थित 580 पीएम आवास वाली बिल्डिंग में मल मूत्र चेंबर का पानी बहकर पेयजल वाले वॉल्व के चैम्बर में भर रहा है। गंदगी के कारण चैम्बर का ढक्कन हटाना मुश्किल है। एक हफ़्ते से यह स्थिति है । निगम कर्मचारी  जलापूर्ति के लिए रोजाना वॉल्व खोलते हैं और गंदगी को देखते हैं लेकिन  इसका समाधान नहीं कर रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे और गंदे वीडियो हैं जिसमे चैम्बर से मल बाहर बहते दिख रहा है।

इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1100 और नगर निगम, निगम जोन जहां भी कर सकते है  किया जा चुका है लेकिन सप्ताह भर बाद भी समस्या का हल नहीं निकला है। उनका कहना है कि रायपुर निगम प्रशासन को इंदौर के भागीरथी पुरा में दिसंबर 25 में हुए  कांड का इंतजार है।


अन्य पोस्ट