रायपुर
16 लाख लेकर दो साल पहले फरार अब गया जेल
21-Aug-2026 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। मौदहापारा पुलिस ने ?16 लाख की राशि हड़पने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे अमित सिंह 41 को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 173/2024, धारा 406, 408 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स, शारदा चौक में वर्कर/कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था। 24 मई 24 को दुकान संचालक द्वारा उसे यूको बैंक में जमा कराने दुकान की कलेक्शन राशि 1,00,000/- तथा दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त 15,00,000/-, कुल 16,00,000/- की राशि सौंपी गई थी। अमित ने राशि बैंक में जमा न फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। बुधवार की देर रात अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार रिमांड पर जेल भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे