रायपुर
रायपुर, 21 अगस्त। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शुक्रवार को जेएन पाण्डेय उमा विद्यालय, हिन्दू हाई स्कूल और शहीद संजय यादव स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ-साथ 5000 रूप्ये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की । श्री सोनी ने मंच से उतरकर बच्चों के समीप जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई का अत्यंत महत्व है। समय पर किया गया कार्य ही सार्थक होता है। यह आपके पढऩे का समय है, और पढक़र ही आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर, श्रीमती हेमलता चंद्राकर, वरिष्ठ पदाधिकारी खेमराज बैद, सुभाष तिवारी, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गुप्ता, पार्षद रमेश सपहा, राधेश्याम बुंदेला, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, सिविल लाईन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा,एल्डरमेन मनीष करनभुंजे, राजू बिरनानी, श्रीमती ज्योति पवार, पुखराज गायकवाड, जयप्रकाष देवांगन, स्वपनिल मिश्रा, पीयूष सिंह ठाकुर, श्रेयांष शर्मा, दिनेश सिन्हा सहित प्राचार्य, शिक्षक एवं गणमान्य उपस्थित हुए।