रायपुर

शक्कर की दरों में वृद्धि के पीछे गडक़री और पुरी जिम्मेदार-आप
21-Aug-2026 7:11 PM
शक्कर की दरों में वृद्धि के पीछे गडक़री और पुरी जिम्मेदार-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। देश प्रदेश के आम जन  शक्कर के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल पेट्रोल में मिलावट को जिम्मेदार बताया है। प्रदेश प्रवक्ता एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में  शक्कर अब 72 रुपए किलो में बिक रहा है। एक साथ ?30 की मूल्य वृद्धि का प्रमुख कारण इथेनॉल का पेट्रोल में मिलावट करना है।  इसके कारण शक्कर बनने व बाजार में शक्कर के उपलब्धता कम होने के कारण मूल्य वृद्धि व जनता को परेशानी हुई है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, महासचिव सूरज उपाध्याय, नंदन कुमार सिंह, अनुषा जोसेफ, मिहिर कुरमी, इमरान खान, श्याम शर्मा, अजीम खान, राज शर्मा, कलावती मारको, शिव शर्मा, नवनीत नंदे, सागर क्षीरसागर, नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र पवार, शकुंतला शुक्ला, सहित सभी जिलों के पदाधिकारी इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पेट्रोलियम मंत्री हरजीत पुरी से त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं एवं लगातार पेट्रोल में इथेनॉल के मिलावट से 30 करोड़ वाहनों के इंजन व वाहनों की व्यवस्था में गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि नितीन गडकरी से त्यागपत्र तत्काल लिया जाए।


अन्य पोस्ट