रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। मुनिश्री आगम सागर, पुनीत सागर एलकश्री धैर्य सागर स्वागत सागर की अगुवाई में शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जिनभक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा।
आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नायक एवं उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन विक्की,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि आज प्रथम शांतिधारा सनत कुमार जैन, अनिल, मनोज, रोमिल जैन ने किया। द्वितीय शांतिधारा श्रीमती ज्योति जैन, जयंती लाल जैन, भूमिका, प्रयंत्र, भव्या, हिमांक एवं समस्त शाह परिवार (बांसवाड़ा, ) ने की।
शांतिधारा के पश्चात आयोजित धार्मिक कक्षा मुनि पुनीत सागर द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र का गहन अध्ययन कराया गया, वहीं मुनि आगम सागर ने छह ढाला की कक्षा में द्वितीय अध्याय का मर्म समझाया। इसके उपरांत मुनि श्री और एलक श्री की आहारचर्या भरत जैन भोरावत, हर्षवर्धन एवं प्रिंस जैन भोरावत दीपक, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, राकेश, मुकेश, अनिमेश, निधि दीदी, मधु दीदी एवं राजकुमारी श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सपना जैन एवं श्रीमती रेखा जैन ने की। मुनिश्री के आदेशानुसार बच्चों के लिए दो दिवसीय विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह कक्षा शनिवार, को दोपहर 4 से 6 बजे तक एवं रविवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित होगी। मुनिश्री ने कहा है कि इन कक्षाओं में भाग लेने हेतु सभी बच्चों को 5 नियमों का पालन करना होगा तभी वह कक्षाओं में भाग ले सकते है।जिसमें जीवन भर पटाखा नहीं फोडऩे का त्याग, प्रतिदिन जैन मंदिर में जाकर देव दर्शन करना,प्रतिदिन अपने अपने माता पिता का चरण स्पर्श करना,बाजार के फास्ट फूड का त्याग करना,और मंदिर जी की धार्मिक पाठशाला में जाना ऐसे नियम लेकर भाग ले सकते है।