रायपुर

दुकान में 15 हजार की चोरी, चोर कैमरे में कैद
20-Aug-2026 7:39 PM
दुकान में 15 हजार की चोरी, चोर कैमरे में कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। भाठागांव ब्रिज के पास स्थित एक पाान की दुकान से 15 हजार का गुटखा, सिगरेट और नगदी रकम चोरी होने के मामले में दुकान के संचालक ने पड़ोस की दुकान में काम करने वाले कर्मी पर चोरी का आरोप लगाया है।

 आदित्य ने बताया कि भाठागांव में उसकी पान पंचायती नाम से दो मंजिला पान दुकान है। आदित्य ने दुकान में लगातार हो रही चोरी का पता लगाने के लिए अपने दुकान में हिडन कैमरा लगाया था। 19 अगस्त को भी आदतन चोर दुकान में चोरी करने घुसा था। रात 1 बजे एक युवक दुकान से सामान और गल्ले से रुपये चोरी करता कैमरे में कैद हो गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान पड़ोस में रहने वाले प्रिंस साहू के रूप में हुई। आरोपी दुकान से 20 पैकेट सिगरेट, जिसकी कीमत  5 हजार रुपए है और गल्ले में रखे 10 हजार नकद ले गया। चोरी हुए सामान और रकम की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी सेहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

 शराब दुकान के पास से बाइक पार

वहीं एक अन्य मामने में मंगलवार शाम भाठागांव स्थित शराब दुकान के पास खड़ी बाइक 10 मिनट में चोरी हो गई। ग्राम जामगांव, थाना अम्लेश्वर, निवासी जितेंद्र ने बताया कि 18 अगस्त की रात 8 बजे उसने अपनी बाइक को भाठागांव के शराब दुकान के किनारे खड़ी किया था। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। चोरी गई बाइक की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।


अन्य पोस्ट