रायपुर

टेमरी थोक मार्केट से 5 ब्रांड के घी के नमूने लिए खाद्य अमले ने
20-Aug-2026 7:32 PM
टेमरी थोक मार्केट से 5 ब्रांड के घी के नमूने लिए खाद्य अमले ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने माना, टेमरी स्थित थोक मार्केट से गोवर्धन घी और धौलपुर घी के लीगल सैंपल लिए। वहीं गुढिय़ारी थोक बाजार से धौलपुर फ्रेश घी और अनिक घी के नमूने लिए गए। पचपेड़ी नाका क्षेत्र से श्री खाटू श्याम भोग काऊ घी और डालडा वनस्पति घी के लीगल सैंपल लिए गए। इसके अलावा रायपुर के विभिन्न स्थानों से गेहूं, चना दाल, मसूर दाल और पतंजलि घी के निगरानी नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी  विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की  जा रहा है।


अन्य पोस्ट