रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ, रायपुर में आयोजित समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत त्रिदिवसीय भगवान पार्श्वनाथ स्वामी मोक्ष कल्याणक, मुकुट सप्तमी महामहोत्सव और मुनि श्री आगम सागर एवं मुनि श्री पुनीत सागर के 23वें दीक्षा दिवस महोत्सव अपार जनसैलाब और अलौकिक धर्म-प्रभावना के साथ संपन्न हुआ। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन , उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रात: 7:30 बजे एक अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजे और धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते हुए भगवान पार्श्वनाथ जी के जयकारे लगा रहे थे। इस शोभायात्रा ने भगवान पार्श्वनाथ जी के साथ नगर भ्रमण किया, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जी और संत शिरोमणियों की अगवानी की।
शोभायात्रा लालगंगा पटवा भवन पहुँचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई। तत्पश्चात भगवान श्री जी का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का अनुष्ठान हुआ। आज शांतिधारा सौरभ जैन एवं शिश मोदी परिवार ने किया। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन दिनेश-देशना जैन ने प्राप्त किया। शास्त्र भेंट बड़ा मंदिर समिति नवोदय तीर्थ में निर्मित हो रहे मंदिर जी की त्रिकाल चौबीसी में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजमान जीवनलाल एवं पुष्पेंद्र जैन परिवार ने किया। आयोजन के मुख्य चरण में श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान की संगीतमय प्रस्तुति,भगवान पार्श्वनाथ जी के त्याग, तपस्या और उपसर्ग विजेता जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक जैमिनि के मधुर भक्ति संगीत और शाम को आयोजित महाआरती में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।