रायपुर

कांग्रेस पालिकाध्यक्ष पर एफआईआर सीएमओ ने दर्ज कराई शिकायत
20-Aug-2026 2:53 PM
कांग्रेस पालिकाध्यक्ष पर एफआईआर  सीएमओ ने दर्ज कराई शिकायत

अभनपुर, 20 अगस्त। नगर पालिका परिषद अभनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिवारे के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 13 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे वे उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य निष्पादित कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिवारे ने अध्यक्ष निधि से क्रय की गई कुर्सी के भुगतान को लेकर पूछताछ की। इसी बात पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ।

 जिसमें गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) एवं 221 के तहत अपराध पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट