रायपुर
27 को समिति ने जनसंगठनों के साथ बैठक तय किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। समान नागरिक संहिता को लेकर छत्तीसगढ़ में सुझाव सहमति देने की रफ्तार काफी धीमी दिखाई दे रही है। रंजना देसाई समिति ने जब से सुझाव मांगे हैं तब से अब तक आंकड़ा सौ तक भी नहीं पहुंचा है। अब तक 75 से अधिक ही सुझाव सहमति पत्र डाक और ई-मेल पोर्टल पर मिले हैं।
इसके पीछे मुख्य कारण यूसीसी को लेकर लोगों की अनभिज्ञता को बताया जा रहा है। समिति के एक प्रमुख सदस्य का कहना है कि यूसीसी को लेकर बहुत से लोग नहीं जानते हैं। इसे देखते हुए देसाई समिति ने 27 अगस्त को रायपुर में बैठक की शक्ल में प्रांत स्तरीय वर्कशॉप आयोजित करने जा रही है। इसमें सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों के साथ राजनीतिक दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें यूसीसी के नियम प्रावधान बताए जाएंगे।
समिति सूत्रों ने बताया कि 15 अक्टूबर तक सुझाव सहमति आमंत्रित की गई हैं। इसे निम्नलिखित आधिकारिक पता एवं माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से नागरिक अपने सुझाव सीधे इस ह्वष्ष्-ष्द्धद्धड्डह्लह्लद्बह्यद्दड्डह्म्द्धञ्चष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ पर भेज सकते हैं। इसी तरह वेब पोर्टल के माध्यम से समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन द्धह्लह्लश्चह्य://ह्वष्ष्.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ/ सुझाव दर्ज करा सकते हैं। राज्य के नागरिक डाक / पत्राचार द्वारा अपने लिखित सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता समिति कमरा नंबर - 202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स,रायपुर, 492001 के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित आवेदन/ज्ञापन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की थी।सदस्यों से चर्चा के बाद डा राज ने कहा कि यूसीसी के तहत किसी भी समाज की धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होगी। मसलन मुस्लिम समाज अजान नमाज आदि यथावत करते रहेंगे। उनके नागरिक अधिकार भी बने रहेंगे। लोग दुष्प्रचार में न पड़ें।