रायपुर

दृश्य संवाद 2026 फोटो प्रदर्शनी उद्घाटित
19-Aug-2026 6:48 PM
दृश्य संवाद 2026 फोटो प्रदर्शनी उद्घाटित

रायपुर, 19 अगस्त। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय  फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट दृश्य संवाद 2026 फोटो प्रदर्शनी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आर्ट गैलरी, घासीदास संग्रहालय, रायपुर में जन सामान्य के लिए खुली रहेगी। इस आयोजन में प्रेस फोटो जर्नलिस्ट के साथ ओपन कैटेगरी में पेशेवर एवं शौकिया फोटोग्राफर भी अपनी तस्वीरों के साथ सहभागी हैं। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट