रायपुर
गंदगी 52 दुकानों, होटलों के संचालकों से 54750 रू का जुर्माना वसूला
19-Aug-2026 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अगस्त। निगम जोन 2 के अमले ने रेल्वे स्टेशन मार्ग में सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने की जनशिकायत पर 52 दुकानों एवं होटलों के संचालकों पर तत्काल कुल 54750 रूपए का ई जुर्माना कर भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और ईई पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे