रायपुर

प्रदेश की 90 विधानसभाओं में आप का व्यापक सदस्यता अभियान शुरू
19-Aug-2026 6:47 PM
प्रदेश की 90 विधानसभाओं में आप  का व्यापक सदस्यता अभियान शुरू

रायपुर, 19 अगस्त। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार से व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी,प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रवक्ता विजय कुमार झा, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में  सदस्यता अभियान  चलेगा ।  आम आदमी पार्टी हमेशा से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर रही है, शिक्षा, स्वास्थ, बिजली और रोजगार को पार्टी ने प्राथमिकता दी इस कारण आम आदमी पार्टी का पूरे देश में विस्तार हो रहा है पढ़े लिखे और आम जनता पार्टी से जुड़ते जा रही है।


अन्य पोस्ट