रायपुर

184 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया विधायक सोनी ने
19-Aug-2026 6:46 PM
184 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया विधायक सोनी ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अगस्त। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने बुधवार को 5 शासकीय स्कूलों के 10-12 वी में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले 184  विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रत्येक को 5000-5000 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

शासकीय उमा.शाला मठपारा , शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर, लक्ष्मीनारायण कन्या शाला , माधव राव सप्रे बुढ़ापारा तथा शासकीय  शाला चंगोराभाठा के 31 विद्यार्थियों को चेक वितरण कर संवाद किया।  

सोनी ने सभी विद्यार्थियों को आने वाले वर्ष में और अधिक संख्या में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने का आव्हान करते हुए खूब मन लगाकर पढऩे को कहा। भाजपा  जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा पुरानी बस्ती मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, लाखे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, श्रीमती सरिता वर्मा, यादराम साहू, हरख मालू, विशाल भूरा, चूड़ामणी निर्मलकर, पुखराज गायकवाड, रवि भूते, बप्पन शाह, स्वपनिल तिवारी, अनिल कोसे, मुकेश यदु, रिषभ सिंह सहित प्राचार्य, शिक्षक, नागरिक उपस्थित हुए।

कल  20 अगस्त को कंवरराम शासकीय कन्या उ0मा0 शाला कटोरातालाब , 1 बजे शा0उ0मा0 शाला संतोषी नगर, 1.30 कालीबाड़ी स्कूल, 2.30 शाउमा शाला मठपुरैना  में छात्र-छात्राओं से संवाद कर प्रोत्साहन राषि का वितरण करेंगे।


अन्य पोस्ट