रायपुर

अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
19-Aug-2026 6:43 PM
अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अगस्त। पिछले 24 घंटों से राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों कस्बों में रूक रूक कर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पहले 24 घंटों यानी कल दोपहर तक केसीजी, कवर्धा, बिलासपुर और जीपीएम जिले के एक दो स्थानों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं शुक्रवार दोपहर तक मुंगेली, एमसीबी, कोरिया और सूरजपुर में भारी बारिश हो सकती है?।  इससे पहले अगले 3 घंटे काफी अहम हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार राजनांदगांव, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जीपीएम, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को बारिश के प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जीपीएम, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।


अन्य पोस्ट