रायपुर

लोन की जानकारी लेने गए युवक पर बजाज फाइनेंस के कर्मियों ने की मारपीट
18-Aug-2026 6:18 PM
लोन की जानकारी लेने गए युवक पर बजाज फाइनेंस के कर्मियों ने की मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अगस्त। लोन से संबंधित जानकारी लेने गए युवक के साथ बजाज फायनेंस के कार्यालय में बातचीत के दौरान सन्नी और  साथियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

अजय कुमार ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा बीरगांव में रहता है। 17 अगस्त की शाम 4.30 बजे वह अपने दोस्त मुनीश मिश्रा और रामलोलारख त्रिपाठी के साथ लोन के संबंध में बातचीत करने के लिए स्काई पार्क बिल्डिंग, फर्स्ट फ्लोर, ऑक्सीजोन गार्डन के पास स्थित बजाज फायनेंस कार्यालय गया था।

इसदौरान कर्मी सन्नी और उसके साथियों से लोन को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बीच सन्नी, उसके कलेक्शन मैनेजर और अन्य लोगों ने लोन के पैसेे वापस करने की बात कह गाली-गलौज शुरू कर दी।  आरोपियों ने उसे वहां से नहीं जाने देने की बात कही और जान से मारने की धमकी भी दी। अजय कुमार के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई। मारपीट में उसके नाक, कान, सिर और गर्दन में चोट आई।

घटना के दौरान उसके साथी मुनीश मिश्रा और रामलाल त्रिपाठी के साथ भी मारपीट की गई। बाद अजय कुमार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट