रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। नाबालिग बालिका का अपहरण कर जबरदस्ती विवाह कराने वाली दंपति को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों 18 माह से फरार थे और पुलिस ने इन पर इनाम घोषित
किया था।
गुढिय़ारी निवासी नाबालिग की मां ने 22 फरवरी 25 को थाना गुढिय़ारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार उसकी बेटी 21 फरवरी की रात लगभग 03.00 बजे घर से बिना बताये चली गई हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। बालिका को पुलिस ने बरामद किया था।
बालिका से पूछताछ करने पर उसने राजेश नामक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर मध्यप्रदेश छतरपुर ले जाने और वहां बाबूलाल नामक व्यक्ति से जबरदस्ती विवाह कराना बताया गया है। इस पर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी में अप.क्र 55/2025 धारा 137(2), 64, 143, 144, 61 बी.एन.एस.एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया था। इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी राजेश यादव एवं बाबूलाल की पतासाजी कर गिरफ्तार करने लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान 1 अप्रैल 25 को टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी बाबूलाल अहिरवार तथा सुषमा पटेल को गिरफ्तार कर पकडक़र घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मुख्य आरोपी राजेश यादव एवं उसकी पत्नि लक्ष्मी यादव ने उन्हें गुम बालिका को 01 लाख रूपये में बिक्री करना बताया । जो फरार थे। सोमवार को राजेश यादव एवं लक्ष्मी यादव के रायपुर में होने की जानकारी पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दोनो ने कड़ाई से पूछताछ में नाबालिग का अपहरण कर बेचने की बात स्वीकार किया। राजेश यादव ने अपना सही नाम राजेन्द्र कामड़े होना बताया। गिरफ्तार आरोपी -राजेंद्र कामडे 40 टेंडवा, लांजी बालाघाट मध्य प्रदेश, लक्ष्मी यादव 34 ग्राम पेंड्राकापा कोतवाली मुंगेली।