रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। सिविल लाइन इलाके में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कार से दिनदहाड़े डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया। आकाश दीप साहू ने थाना में कार से सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर 3.25 बजे वह घड़ी चौक के पास सिराज डोकडिया मार्केट के पास गया हुआ था।
घटना के समय उन्होंने अपनी कार को घड़ी चौक के पास खड़ा किया था। कार में एप्पल कंपनी का 14 लैपटॉप,एयरपोड, पावर बैंक, हार्ड डिस्क, और शूट मेकअप किट रखा हुआ था।
आकाश साहू अपनी टीम के साथ घड़ी चौक में शूटिंग के लिए गया था। करीब 3.45 बजे वापस लौटने पर कार में रखा सामान गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार से सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है।
शिकायत में साहू ने बताया कि वह कार को लॉक करना भूल गया था। जिसका फायदा उठा अज्ञात चोर कार से सामन पार कर दिया।