रायपुर

प्राथमिक शाला को पार्षद ने डेस्क-बेंच भेंट किया
18-Aug-2026 6:12 PM
प्राथमिक शाला को पार्षद ने डेस्क-बेंच भेंट किया

रायपुर, 18 अगस्त। ठाकुर अनिरुद्ध सिंह शासकीय प्राथमिक शाला, कुशालपुर में स्वतंत्रता दिवस  देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद  कृष्णा सोनकर (बब्बी) ने स्कूल के बच्चों को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 70 डेस्क-बेंच भेंट किया। पार्षद  ने कहा कि बच्चों को बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है इससे बच्चों को पढ़ाई करने में अधिक सुविधा होगी। इस अवसर पर  शाला प्रबंधन समिति ने पार्षद  का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शाला के प्रधानाचार्या श्रीमती अन्नपूर्णा महानंद, सेवानिवृत प्रधानाचार्य  जे.आर. धीवर, शिक्षाविद्  सुभाष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सावित्री धीवर, शिक्षक  पूरनदास बंजारे,  डॉक्टर प्रसाद साहू, श्रीमती पूजा कतलम समेत वार्ड के   नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट