रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (जीटीए) 22 अगस्त को रायपुर में एक जीटीए कान्क्लेव का आयोजन कर रहा है। कोटा के एक क्लब में यह कान्क्लेव दिन भर चलेगा। जीटीए के अध्यक्ष मनीष जैन ने पत्रकारों को बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश के 30 से अधिक डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों की सहभागिता रहेगी।इनके प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, संस्कृति, विरासत एवं अन्य पर्यटन संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 से 200 ट्रैवल एजेंटों के शामिल होने की उम्मीद है।
महासचिव शुनम अग्रवाल ने बताया कि जीटीए का प्रयास है कि देशभर के ट्रैवल एजेंट्स को एक मजबूत नेटवर्क से जोडऩे के साथ-साथ उन्हें विनिन्न पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन उत्पादों की बेहतर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटन भागीदारों और ट्रैवल एजेंटों के बीच होने वाला संवाद भविष्य में नए व्यापारिक अवसरों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार को भी मजबूत करेगा।