रायपुर

डेंटल कॉलेज में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम
18-Aug-2026 6:07 PM
डेंटल कॉलेज में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अगस्त। राजधानी पुलिस ने मंगलवार को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में  छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बुनियादी साइबर सुरक्षा के विषय में जानकारी दी।।

छात्रों और इंटर्न्स को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक को क्लिक कर स्कैन करके, जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेंम में अपनी सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  उपस्थित युवाओं ने अपनी सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी किया, ताकि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।  अंत में सभी छात्रों और इंटर्न्स ने पुलिस का सहयोग करते हुए छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट